सिरसा क्षेत्र में प्रेस रिपोर्टर का काम दिलवाने के बहाने एक युवक द्वारा अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को सिरसा क्षेत्र में ही अंजाम दिया गया है। मामले में पीड़िता ने शहर फतेहाबाद थाना में शिकायत दी है। शहर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर सिरसा पुलिस के पास भेज दी है। मामले में अब सिरसा पुलिस जांच करेगी।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रिश्तेदारी में उसके देवर ने उसे सिरसा में प्रेस रिपोर्टर का काम दिलवाने के बहाने बुलाया। आरोपी देवर ने सिरसा क्षेत्र में अपने कार्यालय में 25 मार्च से लेकर 5 मई 2022 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। इसके बाद उसने परिवार के लोगों को मामले के बारे में बताया और शहर फतेहाबाद पुलिस को शिकायत दी।
महिला ने शिकायत दी है कि सिरसा में उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी रिश्तेदारी में उसका देवर लगता है। घटना सिरसा में हुई है। मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर सिरसा भेज दी गई है। - ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी