फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बदमाशों ने स्टूडियो संचालक से छीनी सोने की चेन, गल्ले से निकाली नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के डीएसपी रोड पर फोटो स्टूडियो की दुकान में घुसकर दो नकाबपोश बदमाशों ने संचालक के गले से सोने की चेन छीन ली और गल्ले से 6 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। युवकों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। मामले में शहर पुलिस ने फोटो स्टूडियो संचालक सतपाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतपाल ने बताया कि डीएसपी रोड पर सतपाल फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान है। 21 मई को शाम पौने 6 बजे दुकान पर मौजूद था। इस दौरान दो युवक आए और उन्होंने मुंह को कपड़े ढका हुआ था। युवकों ने आते ही गले से सोने की चेन छीन ली और दूसरे युवक ने गल्ले से 6 हजार रुपये की नकदी जबरदस्ती निकाल ली। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। अपने स्तर पर युवकों का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें