फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकानों पर नाबालिगों से 13 घंटे करवाया जा रहा था काम, चार दुकानदारों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में कई दुकानों पर बच्चों से बालश्रम करवाया जा रहा है। बदले में बच्चों को सिर्फ 50 रुपये से 300 रुपये तक मजदूरी मिल रही है। बचपन बचाओ आंदोलन दिल्ली और बार संरक्षण टीम के सर्च अभियान में ये सामने आया है। मामले में पुलिस ने चार बच्चों को मुक्त करवाते हुए चार दुकानदारों राकेश, देवीलाल, कन्हैया व सचिन के खिलाफ धारा बाल श्रम अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को बचपन बचाओ आंदोलन के स्टेट कोऑर्डिनेटर पुनीत शर्मा, बाल श्रम विभाग के एएलसी उदयभान, जिला बाल संरक्षण ईकाई, एएचटीयू अपराध शाखा के इंचार्ज महेंद्र सिंह बाल श्रम अधिकारियों की एक टीम ने गठन किया था। इस दौरान टीम को चार दुकानों पर नाबालिग बच्चे काम करते हुए मिले। बच्चों से जब टीम ने पूछताछ की तो सामने आया कि उनसे 12 से 13 घंटे काम करवाया जाता है और इसके बदले में 7 से 8 हजार रुपये दिए जाते थे। वहीं एक बालक ने बताया कि उसे प्रतिदिन के हिसाब से केवल 50 रुपये मिलते थे। टीम के मुताबिक 16 वर्षीय किशोर फव्वारा चौक पर स्थित कंफेक्शनरी की दुकान पर काम करता था। उसे दुकानदार प्रति महीने साढ़े 7 हजार रुपये दे रहा था। दुकानदार उसे सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक काम करवाता था। दूसरे मामले में 14 वर्षीय बच्चा जवाहर चौक पर स्थित एक ढाबा पर काम करता हुआ पाया गया। जो कि तंदूर पर रोटी बनाता था। पिछले एक सप्ताह से काम कर रहा था। मालिक उसे सुबह 9 से रात 9 बजे तक काम ले रहा था और उसे वेतन के तौर पर आठ हजार रुपये दिए जा रहे थे। तीसरे मामले में 15 वर्षीय किशोर से रतिया चुंगी पर मोटर मैकेनिक की दुकान पर काम कर रहा था। वहां मोटरसाइकिल की रिपेयरिंग करते हुए पाया गया। पूछताछ में बताया कि वह सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक यहां काम करता है। प्रतिदिन 50 रुपये के हिसाब से दे रहा है। चौथा मामला रतिया चुंगी का हैए यहां एक मिठाई की दुकान पर नाबालिग बतौर वेटर के रूप में काम करता हुआ पाया गया। पूछताछ में बताया कि एक महीने से काम रहा रहा था। दुकानदार सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक काम ले रहा था। उसे 8 हजार रुपये दिया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें