फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंत्री कृष्ण लाल ने गांव धांगड़ में अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

Tue, 25 Feb 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव धांगड़ में अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण करते हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने धांगड़ गांव स्थित अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा किए गए निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, जल संचयन की क्षमता और तालाब के रखरखाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तालाब के चारों ओर हरियाली विकसित करने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमृत सरोवर योजना के तहत हर जिले में तालाबों का निर्माण व पुनरुद्धार किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि वे इन जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर जिला परिषद की अध्यक्ष सुमन खीचड़, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें