फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बहन के घर कोथली लेकर पहुंचे मंत्री ढांडा

Thu, 24 Jul 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव अमानी में अपनी बहन से मिलते हुए ​शिक्षामंत्री
विज्ञापन
टोहाना/समैन। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा अपनी बहन उर्मिला की कोथली लेकर खुद टोहाना क्षेत्र के गांव अमानी में पहुंचे। मंत्री को बहन के घर कोथली लेकर आता देख हर कोई हैरान था। टोहाना क्षेत्र के गांव अमानी में अपनी बहन के घर पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आते ही सबसे पहले अपनी बहन के पांव छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं ने सावन के गीत गाकर शिक्षामंत्री का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि सावन में बहन के लिए कोथली लाना बहन-भाई के प्यार का संगम है। सावन माह की शुरुआत होते ही बहनें भाई का इंतजार करती हंै कि कब उनका भाई कोथली लेकर आएगा। यह भाई का बहन के प्रति मान सम्मान का प्रतीक भी है।
उन्होंने बताया कि वे इसी रीति रिवाज के तहत वे अपनी बहन की कोथली लेकर आए हैं और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

-

दो घंटे गांव में रुके

अमानी निवासी रामफल ने बताया कि मंत्री महिपाल ढांडा उनके घर अपनी बहन की कोथली देने के लिए आए थे। वह करीब 2 घंटे गांव में रुके। गांव अमानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुलाकात की व उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान गांव की सरपंच मुकेश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें