फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो साल में ही बदहाल हुआ लघु सचिवालय

Tue, 11 Aug 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के परिसर में टूटी टाइलें। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के लघु सचिवालय परिसर में करीब दो साल पहले करवाया गया सुंदरीकरण बदहाली का शिकार हो चुका है। परिसर की सड़कें कई जगह से खराब हो चुकी हैं वहीं पैदल रास्तों और पेड़-पौधों के लिए छोड़े गए स्थानों पर लगी टाइलें व पत्थर टूट चुके हैं। इससे परिसर की सुंदरता प्रभावित होने के साथ लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय जिले का प्रमुख प्रशासनिक केंद्र है। यहां विभिन्न विभागों के कार्यालय स्थित हैं जहां रोजाना बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी और आमजन अपने काम से पहुंचते हैं। लगातार आवाजाही के कारण परिसर के रास्तों का नियमित इस्तेमाल होता है। ऐसे में टूटी टाइलें और खराब सड़कें लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं।
परिसर में कई स्थानों पर टाइलें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं जबकि कुछ जगह उनके टूटे हिस्से दिखाई दे रहे हैं। सड़कें भी कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हैं। रविंद्र, मनदीप, पवन, रामकुमार, राजपाल आदि ने प्रशासन से मांग की है कि लघु सचिवालय परिसर का निरीक्षण करवाकर खराब सड़कों और टूटी टाइलों की मरम्मत जल्द करवाई जाए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सरकारी भवन के परिसर में साफ-सफाई के साथ रास्तों की बेहतर स्थिति भी जरूरी है। इसके साथ ही सुंदरीकरण के दौरान किए गए कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच होनी चाहिए ताकि दोबारा ऐसी स्थिति पैदा न हो।


दो साल पहले हुआ था सुंदरीकरण
लघु सचिवालय परिसर में करीब दो साल पहले तत्कालीन उपायुक्त प्रदीप कुमार के कार्यकाल के दौरान सुंदरीकरण का कार्य करवाया गया था। इस दौरान परिसर की सड़कों के साथ पैदल चलने वाले स्थानों को भी बेहतर बनाया गया था। पेड़-पौधे लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए गए थे और पेड़-पौधे लगाने वाली जगह के चारों तरफ पत्थर भी लगाया गया था। इसके बाद परिसर का स्वरूप पहले की अपेक्षा बेहतर नजर आने लगा था। अब यही टाइलें कई स्थानों पर टूटने लगी हैं।


पेड़-पौधों वाले स्थान के बाहर लगे पत्थर टूटे
परिसर में पेड़-पौधों के लिए बनाई गई विशेष जगह के चारों ओर ग्रेनाइट का पत्थर लगाया गया था। परिसर में अब कई जगहों के आसपास लगा ग्रेनाइट पत्थर टूट चुका है। कुछ स्थानों पर पत्थर के बीच खाली जगह बन गई है जबकि कई जगह पत्थर टूटकर उखड़ चुका हैं। इससे परिसर के रखरखाव पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


लघु सचिवालय परिसर में सड़क की मरम्मत के साथ-साथ टाइलों की मरम्मत करवा दी जाएगी।
- गुलशन कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग फतेहाबाद।

फतेहाबाद। लघु सचिवालय के परिसर में टूटी टाइलें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें