फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोर मात्र 20 सेकेंड में चुरा ले गया बाइक

Tue, 11 Aug 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाइक चोरी का आरोपी का वायरल फोटो।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिवालय मार्केट में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोर महज 20 सेकेंड में चुरा ले गया। मुंह पर कपड़ा बांधे युवक ने पहले आसपास की स्थिति पर नजर दौड़ाई और मौका मिलते ही बाइक लेकर निकल गया। चोरी की यह वारदात दुकान के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी रीतिक गुप्ता ने बताया कि उनकी बाजार में गुप्ता मार्बल के नाम से दुकान है। वह घर से बाइक लेकर दुकान पर आया था। बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर वह अंदर चला गया। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा।
युवक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उसने कुछ देर आसपास देखा और फिर बाइक के पास पहुंचा और उसे चोरी कर ले गया। रीतिक ने बताया कि कुछ समय बाद जब वह दुकान से बाहर आया तो बाइक गायब मिली। उसने आसपास काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी।
विज्ञापन

फुटेज में युवक बाइक के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। कुछ ही सेकेंड में वह बाइक लेकर वहां से निकल जाता है। पूरी वारदात करीब 20 सेकेंड में हुई। युवक ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें