फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मिड-डे मील वर्कर यूनियन ने विधायक को दिया ज्ञापन

Sun, 27 Jul 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में विधायक जरनैल सिंह को ज्ञापन देते हुए मिड डे मील वर्कर यूनियन कीमहिलाएं
विज्ञापन
तिया। मिड-डे मील वर्कर यूनियन की महिलाओं ने रविवार को अपनी मांगों को लेकर विधायक जरनैल सिंह को ज्ञापन दिया। विधायक से आह्वान किया कि समस्याओं का समाधान सरकार से करवाया जाए। विधायक जरनैल सिंह ने मिड-डे मील वर्कर यूनियन को आश्वासन दिया कि पूरी तरह यूनियन के साथ हैं और उनकी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले कम्युनिटी सेंटर में रतिया ब्लॉक की मिड-डे मील वर्कर यूनियन की एक बैठक ब्लॉक प्रधान पुष्पा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसका संचालन किरणपाल कौर ने किया। बैठक में मुख्य वक्ता जिला प्रधान गगनदीप ने बताया कि सरकार स्कूलों को मर्ज कर रही है, इसको मिड-डे मील वर्कर जूनियर बर्दाश्त नहीं करेगी और अपना आंदोलन तेज करेगी।

जिला प्रधान ने बताया कि मिड-डे मील वर्कर का वेतन 26 हजार, बैंक खाते में मानदेय मिले, वर्दी भत्ता, दुर्घटना में घायल होने व मृत्यु पर मुआवजा सहित अन्य मांगों को पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को सोनीपत में हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीटू जिला प्रधान जगीर सिंह, भट्ठा मजदूर यूनियन के जिला प्रधान मदन सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी गुरदास सिंह, अध्यापक संघ के राजेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें