फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए एक अक्तूबर को जारी होगी मेरिट सूची व सीट आबंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के अधीन चल रहे सभी राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2020-21 के दाखिले कार्यक्रम के लिए मेरिट सूची एक अक्तूबर से जारी की जाएगी। यह जानकारी देते हुए डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य के सभी राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईटीआई हरियाणा डॉट जीओवी डॉट आईएन पर 28 सितंबर तक ऑनलाइन दाखिला पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. बांगड़ ने बताया कि दाखिले संबंधी किसी भी उम्मीदवार को किसी आईटीआई में आने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन ही दस्तावेजों की वेरिफिकेशन का कार्य किया जाएगा। आईटीआई में तीन राउंड में दाखिले संबंधी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी जिसमें मेरिट सूची व सीट आवंटन, ऑनलाइन दस्तावेजों की वेरिफिकेशन, ऑनलाइन दाखिला फीस जमा होना तथा सीट अलॉटमेंट की पुष्टि शामिल रहेगी।
प्रथम राउंड
मेरिट सूची व सीट आवंटन 1 अक्तूबर
ऑनलाइन दस्तावेजों की वेरिफिकेशन 1 से 6 अक्तूबर
ऑनलाइन दाखिला फीस जमा होने की तिथि 1 से 8 अक्तूबर
सीट अलॉटमेंट की पुष्टि 3 से 10 अक्तूबर
द्वितीय राउंड
पोर्टल पर रिक्त सीटों की सूची 10 अक्तूबर
रिक्त सीटों पर पुन: ट्रेड विकल्प भरने का समय 10 से 12 अक्तूबर
मेरिट सूची व सीट आवंटन 14 अक्तूबर
ऑनलाइन दस्तावेजों की वेरिफिकेशन 14 से 17 अक्तूबर
ऑनलाइन दाखिला फीस जमा होने की तिथि 14 से 19 अक्तूबर
सीट अलॉटमेंट की पुष्टि 16 से 21 अक्तूबर
तृतीय राउंड
पोर्टल पर रिक्त सीटों की सूची 22 अक्तूबर
रिक्त सीटों पर पुन: ट्रेड विकल्प भरने का समय 22 से 24 अक्तूबर
मेरिट सूची व सीट आवंटन 26 अक्तूबर
ऑनलाइन दस्तावेजों की वेरिफिकेशन 26 से 29 अक्तूबर
ऑनलाइन दाखिला फीस जमा होने की तिथि 26 से 31 अक्तूबर
सीट अलॉटमेंट की पुष्टि 28 अक्तूबर से 1 नवंबर
इस मौके पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोड़िया खेड़ा के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सचदेवा ने बताया कि दाखिले के लिए विद्यार्थियों को आईटीआई में आने की अनुमति नहीं होगी। मेरिट सूची में आने वाले आवेदकों रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ट्रेड अलॉटमेंट का मेसेज आएगा। मेसेज आने उपरांत आवेदक को उक्त शेड्यूल अनुसार व निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन प्रक्रिया और ऑनलाइन दाखिला फीस जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोड़िया खेड़ा में अब तक कुल 19 व्यवसायों में 596 सीटों के लिए 1113 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें