फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गो की मौत, सरकारी स्कूल के शिक्षक समेत 41 नए कोरोना संक्रमित केस मिले

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल देते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। सैंपलिंग बढ़ने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। वहीं जिले में मौत का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत हो गई है। फतेहाबाद के थाना रोड स्थित एक ज्वैलर्स की मां की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिलने पर निजी अस्पताल के कोविड हेल्थ सेंटर में दाखिल करवाया था। यहां पर सोमवार शाम को दम तोड़ दिया। इसके अलावा शहर के रेगर बस्ती निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग को दिल्ली रेफर किया था। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद बुजुर्ग का दिल्ली में ही दाह संस्कार कर दिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित 36 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 41 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जजपा प्रत्याशी डॉ.वीरेंद्र सिवाच के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को अस्पताल स्टाफ के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जांच के दौरान कई शिक्षक और पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमण मरीजों का आंकड़ा 2252 पहुंच गया है। सोमवार को 34 मरीज ठीक भी हुए हैं। 1899 मरीज ठीक हो चुके हैं। 318 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक गांव पालसर निवासी 32 वर्षीय युवक, गांव गोरखपुर प्लांट निवासी 20 वर्षीय युवती, गांव बरसीन निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, शिव नगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, कल्याण नगर निवासी 24 वर्षीय युवक, गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस विभाग में कार्यरत 38 वर्षीय पुलिसकर्मी, मॉडल टाउन निवासी 30 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय युवक, तहसील चौक निवासी 50 वर्षीय महिला, मातूराम कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवक, योग नगर निवासी दंपती तथा मां-बेटी, ठाकर बस्ती निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, टोहाना के भाटिया नगर निवासी बुजुर्ग, जाखल के निजी अस्पताल कर्मी 28 वर्षीय युवती, टोहाना के बैंक कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, एनपीसीएल गोरखपुर में कार्यरत 50 वर्षीय व्यक्ति और 35 वर्षीय युवक, भूना के वार्ड नंबर नौ निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना की शिक्षिका, नहला स्कूल का शिक्षक, भट्टू मंडी निवासी 44 वर्षीय महिला, गांव करनौली निवासी 33 वर्षीय युवक, गांव मानावाली निवासी 33 वर्षीय युवक और 41 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसके अलावा एंटीजन रिपोर्ट में जाखल के मास्टर कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, गांव ठरवा निवासी 29 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
कोरोना संक्रमित ने सोशल मीडिया पर ब्यां किया दर्द : स्वास्थ्य विभाग अब करीब 90 फीसदी मरीजों को घर पर ही आइसोलेट कर रहा है लेकिन घर आइसोलेट करने के बाद उनकी सुध नहीं ली जा रही है। कोरोना संक्रमित पाए एडवोकेट नंदकिशोर सेठी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दर्द ब्यां किया है। एडवोकेट नंदकिशोर सेठी का कहना है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घर आइसोलेट कर दिया लेकिन कोई दवा देने या चेक करने नहीं आया। छाती में संक्रमण फैल गया सांस लेने में तकलीफ होने लगी। दो दिन तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को कॉल करता रहा लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उपचार चल रहा है और रोजाना के सात सात हजार के इंजेक्शन लग रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारी समय पर देखभाल करते तो हालात न बिगड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें