फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा हेल्थ चेकअप कैंप : स्वास्थ्य की राह पर नारी का संकल्प, 114 ने कराई कैंसर स्क्रीनिंग

विज्ञापन
फतेहाबाद में आयोजित मेगा चेकअप कैंप में पहुंचीं महिलाएं। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत नागरिक अस्पताल में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 1388 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर की खास बात यह रही कि 114 महिलाओं ने कैंसर की शुरुआती जांच (स्क्रीनिंग) करवाई, जिससे महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक दुड़ाराम और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने किया। विशेष अतिथियों में चंडीगढ़ से आए एससीएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह और एसडीएम राजेश कुमार शामिल रहे। इस मौके पर नगर परिषद की उपाध्यक्ष सविता टूटेजा, जगदीश राय शर्मा, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल, सुरजीता कुमारी, डॉ. लाजवंती गौरी, मेजर डॉ. शरद तुली, एसएमओ डॉ. बुधराम, डॉ. गुंजन बंसल, कंवल चौधरी, प्रमोद शर्मा, सुपरवाइजर गोपाल आदि मौजूद रहे।
कैंप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरवाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और ओरल (मुंह) कैंसर की जांच की गई। 114 महिलाओं ने कैंसर स्क्रीनिंग करवाई। इसके अलावा 65 गर्भवती महिलाओं की जांच, 29 बच्चों का टीकाकरण, 85 लोगों के खून की जांच हुई। शिविर में कुल 1388 मरीजों की स्वास्थ्य जांचा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 456 निक्षय मित्र टीबी मरीजों को हर महीने पोषण किट वितरित कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 5,67,472 कार्ड जारी किए गए। योजना के अंतर्गत 34.13 करोड़ की राशि विभिन्न अस्पतालों को वितरित की गई। 70 से अधिक ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें