फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में 64.12 करोड़ की लागत से बनेंगी 168 किलोमीटर लंबी 61 जर्जर सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 61 सड़कों के लिए तैयार किए गए एस्टीमेट पर 64 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा। करीब 168 किलोमीटर लंबाई की ये सड़कें अक्तूबर से बननी शुरू होंगी और दिसंबर 2025 तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। विभाग ने अप्रैल में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। जून में एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजे गए और जुलाई में टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई, जो अब पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

राहगीरों को मिलेगी राहत

जिलेभर में लगातार बारिश और वर्षों से बिना मरम्मत के छोड़ी गई सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी थी। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कें टूट चुकी थीं, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों, और आम राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी। अब इन सड़कों के निर्माण से लोगों को लंबे समय से मिल रही परेशानी से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। फतेहाबाद के अलावा टोहाना, रतिया और भूना क्षेत्र की सड़कों की सूरत सुधरेगी।
इन सड़कों की सुधरेगी सूरत
सड़क
राशि लंबाई (किमी में)

सड़क
राशि (लाख में)
लंबाई (किमी में)
फतेहाबाद भट्टू रोड से मेहूवाला 45.19
2.55
भट्टू से दैयड़ 300.11
15.45
गिल्लांखेड़ा
45.05
1.92
जांडवाला से चाहरवाला
82.00
4.41
पीलीमंदोरी से रुपाणा बिश्नोइयां 78.27
2.56
गिल्लांखेड़ा से बोदीवाली
133.69
3.27
ढाणी चाननवाली 23.65
0.45
चबरवाल से शेखूपुर
37.09
2.02
ठुइयां से पीलीमंदोरी 95.51
5.80
चिदंड़ से सारंगपुर
80.62
4.30
सदलपुर से खाबड़ा कलां
3.85
64.80 (संभवतः टाइपो)
ढाणी पुरबिया से बनावाली 44.23
2.50
शेखूपुर से दड़ौली 85.35
5.22
चूली बागड़िया से सदलपुर 168.26
3.52
नहला से कनोह 85.44
5.60
टोहाना विधानसभा की सड़कें
सड़क राशि (लाख में)
लंबाई (किमी में)
डांगरा से ललौदा 66.61
1.25
अकालगढ़ से इंदिरा कॉलोनी
20.42
1.30
रतिया से खनौरा 36.38
1.04
भाटिया नगर से दमकौरा 45.28
2.935
धारसूल से सिंथला 127.16
2.18
कन्हड़ी से हिसार रोड
45.70
0.92
उकलाना से गाजूवाला
109.10
1.48
रतिया विधानसभा की सड़कें
सड़क
राशि (लाख में)
लंबाई (किमी में)
भट्टू सोत्तर से राजराना 60.70
1.00
दैयड़ खेड़ा 127.95
2.20
रतिया फतेहाबाद से खानपुर
15.90
0.20
पुछा रोड से ढाणी ईशर
69.84
0.87
भट्टू खुर्द से थेड़ी 181.59
2.58
रत्ता खेड़ा से भरपुर 76.38
1.20
मल्हड़ से हिजरावां 199.75
3.80
ढाणी दादूपुर से गुरुद्वारा
84.02
1.29
भड़ोलांवाली से बहबलपुर
84.73
1.05
नखाटिया
215.69
3.59
खान मोहम्मद से नखटा 76.00
1.15
नखटा से खुंडन 97.02
2.82
अहरवां से फुलां 171.72
3.17
नखाटिया से रत्ताटिबा 70.61
1.20
नागपुर से नकटा
246.97
5.30
जांडवाला सोत्तर से नुरकीअहली 169.26
3.94
जांडवाला सोत्तर से फुलां 137.22
2.96
अलालवास से दादुपुर
13.94
0.20
हुकमावाली से मढ़
230.75
4.63
रतिया रोड से मढ़
136.17
6.59
रोजावाली से रतनगढ़
89.29
2.20
रोजावाली से ब्रह्मानवाला 54.90
1.30
रोजावाली से पंजाब सीमा
60.15
0.93
कमाना से कोलगढ़
69.76
1.20
लाधुवास से भीमरा 67.75
1.20
बादलगढ़ से ढाणी बाबनपुर 56.29
0.90
बाड़ा से भानी खेड़ा 71.64
2.30
निकुवाना से भुदंड़वास 123.97
2.23
बलियाला से ब्रह्मानवाला 132.53
2.58
बादलगढ़ से पंजाब सीमा
138.71
2.33
लाधुवास से पंजाब सीमा
62.92
1.65
भूथंनकलां से हसंगा 74.64
3.40
अहरवां से शेखुपुर सोत्तर 186.21
3.20
अहरवां से गुरुसर
261.86
5.34
भोडिया खेड़ा से दौलतपुरिया
347.54
5.55
करनौली रोड
156.46
1.50

-
जर्जर हो चुकीं सड़कों की टेंडर प्रकिया खुल चुकी है। अब सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। अगले माह तक सभी 61 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि नए साल तक काम पूरा कर लिया जाएगा। - हेमंत कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें