फतेहाबाद। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा देशभर में 75 स्थानों पर मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद फतेहाबाद और अग्रवाल समाज (रजि.) संयुक्त रूप से 17 सितंबर 2025 को अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
आज दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उपायुक्त विवेक भारती और एसपी सिद्धांत जैन से मुलाकात कर उन्हें शिविर के आयोजन की जानकारी दी। इस अवसर पर संजय जैन ने बताया कि तेरापंथ सभा अध्यक्ष भारत भूषण, मंत्री राजेश जैन, पूर्व अध्यक्ष राजेश काका, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष लोकेश जैन तथा अग्रवाल समाज अध्यक्ष मनोज बड़ोपलिया, सचिव ललित गोयल, सह सचिव पीतांबर सिंगला और उप सचिव सुनील गोयल भी उपस्थित रहे। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और यह जीवन बचाने की सबसे बड़ी सेवा है।