फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोकीन के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए टीम ने हांसपुर बाईपास के पास से गांव दरियापुर निवासी एक युवक को 9.72 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है। सीआईए रतिया की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान दरियापुर निवासी मोनू कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को हांसपुर फतेहाबाद बाईपास के पास उस समय पकड़ा गया जब वह नशीले पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में था। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी और तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीआईए रतिया प्रभारी रिछपाल सिंह ने जानकारी दी कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 9.72 ग्राम कोकीन बरामद की गई। फिलहाल पूछताछ की जा रही है कि वह कोकीन कहां से लाया था और मुख्य सप्लायर कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें