फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक 4 दिसंबर को

Thu, 21 Nov 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया और भट्टू क्षेत्र के ब्लॉक समिति चेयरपर्सनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अब 4 दिसंबर को मीटिंग होगी। डीसी मनदीप कौर द्वारा इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सुबह 11 बजे भट्टू ब्लाक व शाम 4 बजे रतिया ब्लॉक समिति के सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव की मीटिंग के लिए बुलाया गया है। फिलहाल दोनों जगहों चेयरपर्सन की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। यदि संख्या बल नहीं जुटा पाए तो कुर्सी जा सकती है। ऐसे में सदस्यों को साथ जोड़ने के लिए खींचतान शुरू हो चुकी है।
बता दें कि 8 तारीख को भट्टू ब्लाक समिति के 16 सदस्य डीसी से मिले थे और चेयरपर्सन ज्योति लूणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मीटिंग की मांग की थी, जिसके बाद 18 नवंबर को मीटिंग का समय तय कर दिया गया था, लेकिन 18 तारीख को एडीसी छुट्टी पर चले गए। उधर अविश्वास प्रस्ताव के लिए निर्धारित संख्या में कमी की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन

भट्टू ब्लाक समिति के कुल 21 में से 14 सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव के लिए मीटिंग में प्रधान के खिलाफ होना जरूरी है। 18 तारीख को मीटिंग न होने पर नई मीटिंग की तारीख का इंतजार था। उधर, दो दिन पहले रतिया ब्लॉक समिति के 16 सदस्य हस्ताक्षरित मांग पत्र लेकर डीसी से मिलने पहुंचे थे और ब्लॉक समिति चेयरमैन केवल कृष्ण मेहता के खिलाफ अविश्वास जाहिर किया था और उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए डेट की मांग की थी। ऐसे में अब डीसी द्वारा 4 दिसंबर को दोनों ब्लाकों की मीटिंग के लिए तारीख निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें