फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में विकास का जायजा लेंगे कमेटी प्रतिनिधि

Wed, 10 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में उपायुक्त एनके सोलंकी की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय स्तरीय निगरानी कमेटी के प्रतिनिधि ब्रिगेडियर पीके भटनागर, वाईडी सोनी, एडीसी डॉ. जेके आभीर, एसडीएम संतलाल पचार, सीटीएम सुरेंद्र पाल, डीडीपीओ राजेश खोथ, डीआईओ रमेश शर्मा, एडीआईओ सिकंदर, कार्यकारी अभियंता सुभाष भांभू, हमेंत मित्तल, डीएसडब्ल्यूओ इंद्रा यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। सोलंकी ने कहा कि गांव में चले रहे विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक संपन्न करवाएं और अधूरे पड़े विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तरीय निगरानी कमेटी के प्रतिनिधि ब्रिगेडियर पीके भटनागर व वाईडी सोनी विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों का सर्वें करेंगे। उन्होंने बताया कि कमेटी के प्रतिनिधि जिला फतेहाबाद की भट्टूकलां, जाखल व टोहाना खंड के विभिन्न गांवों में 11 फरवरी से 18 फरवरी तक दौरा करेंगे।
विज्ञापन


किस दिन कहां दौरा
कमेटी के प्रतिनिधि 11 फरवरी को भट्टू खंड के गांव ढिंगसरा व खाबड़ा कला तथा 12 फरवरी को बनमंदोरी आदि गांवों का दौरा करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आभीर ने 12 फरवरी को ही जाखल खंड के गांव म्योंद कलां का दौरा करेंगे। 13 फरवरी को जाखल खंड के गांव म्योंद खुर्द, तलवाड़ी का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 व 15 फरवरी को टोहाना खंड के गांव पिरथला, हिमानी, अकांवाली, खनौरा आदि गांवों का दौरा कर सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं का अवलोकन भी करेंगे।  उन्होंने बताया कि इस दौरान कमेटी के प्रतिनिध मनरेगा, एलआरएलएम, आईएवाई, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पंचायती राज से संबंधित व पीएमजीएसवाई, डिजीटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड माडर्नाइेजेशन प्रोग्राम आदि कार्यों के बारे में सर्वे करेंगे और योजनाओं के लाभ बारे भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें