जिला परिषद की बैठक जिला परिषद की अध्यक्षा गीता नांगली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिप अध्यक्ष गीता नंागली ने सभी सदस्यों से कहा कि वे ग्रामीण विकास की योजनाएं और प्रस्ताव बनाएं और उसके तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों का एस्टिमेट और पंचायत का प्रस्ताव अतिशीघ्र परिषद कार्यालय में भेजा जाए ताकि उस पर काम शुरू किया जा सके।
जिला परिषद की बैठक में परिषद भवन के मुरम्म्त और रेनावेशन के लिए 15 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई। इस राशि से जिला परिषद भवन कार्यालय में बैठक कक्ष, अध्यक्ष कार्यालय और अन्य मरम्मत के कार्य होंगे। अध्यक्ष गीता नांगली ने पिछली बैठक में मंजूर हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और सदस्यों से विकास कार्य जैसे गली निर्माण, चौपालों का निर्माण, सामुदायिक केंद्र और श्मशान भूमि की चारदीवारी तथा शेड के निर्माण के प्रस्ताव भेजने को कहा। जिप अध्यक्षा गीता नांगली ने मनरेगा के जिला में 26 अतिरिक्त विकास कार्यों को मंजूरी दी गई, जिसके तहत जिला में एक करोड़ रुपये के काम करवाए जाएंगे। नांगली ने बैठक में अनेक सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न मांगें रखीं।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने कहा कि जिला परिषद के तहत करवाए जानेे वाले कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए। इसके अलावा जिप सदस्य म्हारो सुथरो फतेहाबाद जी अभियान में भी अपना सकारात्मक सहयोग करें। एडीसी डॉ. आभीर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हरियाणा को दिसंबर 2017 तक संपूर्ण स्वच्छ बनाया जाना है।
डॉ. आभीर ने कहा कि गांव में 11 से 21 सदस्यों की एक निगरानी कमेटी का गठन किया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य, आंगनवाड़ी वर्कर, एनजीओ, रिटायर्ड सैनिक, शिक्षक को भी शामिल किया गया है। ये कमेटियां सुबह प्रभात फेरियां निकालेंगी और खुले में शौच करने वाले लोगों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देगी। जिला परिषद की उपाध्यक्ष कमला भुक्कर, डिप्टी सीईओ संजीव गोयल, एओ सतीश कुमार, कार्यकारी अभियंता सुभाष भांभू, सतीश जनेवा, डीडीएएच डॉ. काशी राम, जिप सदस्य अनिल गोरछिया, सतपाल शर्मा, सूरजीत सिंह, रामचंद्र, बिजेंद्र सिवाच, अजय मेहता, अवतार सिंह, रामदास टिब्बी आदि मौजूद रहे।