एमसी कालोनी पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नक्शे के अनुसार पाइपलाइन की लोकेशन जांचते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आखिरकार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शहर में जलभराव की समस्या से निपटने की याद आ ही गई। अमर उजाला में वीरवार को खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को ही जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ होशियार सिंह अपनी पूरी टीम लेकर स्थानीय एमसी कॉलोनी पहुंचे और वहां पर जलभराव की समस्या के कारणों को जानने की कोशिश शुरू कर दी। इस दौरान वार्ड वासी एडवोकेट अमित वढेरा एवं पार्षद प्रतिनिधि दीपू टुटेजा ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध करवाई।
जवाहर चौक के पास बंद मिली जलनिकासी की पाइप
पूर्व पालिका प्रधान शीलावंती टुटेजा के कार्यकाल में एमसी कालोनी से जवाहर चौक होते हुए जो पाइपलाइन डाली गई थी, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जांच में वह पाइप जवाहर चौक के करीब बंद पड़ी मिली। अफसरों की जांच में दिखा कि मिट्टी आदि डालकर उस पाइप को बंद कर दिया गया है, जिससे एमसी कालोनी का पानी चिल्ली में जाता था। अब अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
इस संदर्भ में बीते दिन नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल से भी लंबी मंत्रणा की थी। इसके बाद वीरवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। आखिरकार उन्होंने समस्या की जड़ को ढूंढ ही निकाला। अब एमसी कॉलोनी में जलभराव की समस्या से निजात मिलने की संभावना बढ़ गई है।
दीपू टुटेजा, पार्षद प्रतिनिधि, एमसी कॉलोनी।