फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जच्चा-बच्चा वार्ड होगा केएमसी में शिफ्ट, बदली जाएगी सूरत, सात दिन में तैयार करने के निर्देश

Fri, 12 Jun 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते हुए अ​धिकारी स्त्रोत अस्पताल प्रशासन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य के बीच जच्चा-बच्चा वार्ड को अस्थायी रूप से कंगारू मदर केयर (केएमसी) यूनिट में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि केएमसी का मरम्मत कार्य अभी अटका हुआ है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल चहल ने निरीक्षण दौरान जेई और ठेकेदारों को एक दिन के अंदर केएमसी का काम पूरा करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार तक दूसरी मंजिल पर स्थित जिला आरंभिक हस्तक्षेप केंद्र का काम भी पूरा करना होगा। जच्चा-बच्चा वार्ड के केएमसी में शिफ्ट होने के बाद यहां पर मरम्मत कार्य शुरू होगा। कार्यकारी अभियंता ने निर्देश दिए हैं कि सात दिन में यहां का काम पूरा करना होगा ताकि मरीजों को दिक्कत न हो सके। जच्चा-बच्चा वार्ड तैयार होने के बाद केएमसी यूनिट भी शुरू हो पाएगी। अमर उजाला के 12 जून के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।
-
डीसी तीन बार कर चुके हैं निरीक्षण
नागरिक अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती तीन बार अस्पताल का निरीक्षण कर चुकी हैं। डीसी भी कई बार काम की सीमा तय करने के निर्देश दे चुके हैं। नागरिक अस्पताल में पिछले वर्ष जुलाई माह से मरम्मत और नवीनीकरण कार्य चल रहा है। भवन के विभिन्न हिस्सों में निर्माण कार्य होने के कारण कई बार मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
केएमसी वार्ड और कमरों में लगाए जाएंगे बेड
अस्पताल प्रशासन के अनुसार केएमसी यूनिट में ताकि प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा साथ लगते चार कमरों में भी व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर एजेंसी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर अंदर का काम पूरा किया जाए। बिजली संबंधित जो रुके काम हैं उन्हें भी पूरा किया जाए ताकि मरीजों को परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें