फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर प्लान-2031 हुआ फाइनल

विज्ञापन
फतेहाबाद शहर के हुडा सैक्टर का ड्रोन से लिया गया चित्र । - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार विभाग ने मास्टर प्लान-2031 को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत फतेहाबाद शहर में 26 सेक्टर विकसित करने का ऐलान किया है। इसमें 13 सेक्टर रिहायशी घोषित किए गए हैं जबकि बाकी कमर्शियल एक्टिविटी के लिए आरक्षित किया है। इसमें मौजूदा हुडा सेक्टरों के अलावा भविष्य के सेक्टरों की भी डिटेल शामिल की गई है। इसमें कई प्रकार की सुविधाओं को भी शामिल किया है। इस बारे में औपचारिक जानकारी देते हुए डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि इस प्लान में जनसंख्या को 4 लाख 44 हजार 750 व्यक्तियों के लिए प्रस्तावित किया है तथा विभिन्न उपयोगों का वर्णन किया गया है। अंतिम विकास प्लान से संबंधित के लिए विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट टीसीपीहरियाणा डॉट जीओवी डॉट आईएन पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर में फतेहाबाद का मास्टर प्लान-2031
भूमि उपयोग कुल क्षेत्रफल (हेक्टेयर) प्रतिशतता
आवासीय 1779 52.60
वाणिज्यिक 174 5.14
औद्योगिक 412 12.18
परिवहन तथा संचार 380 11.24
जन सुविधाएं 41 1.22
सार्वजनिक तथा अर्ध-सार्वजनिक उपयोग 231 6.83
खुले स्थान व हरित पट्टी इत्यादि 365 10.79
कुल क्षेत्रफल 3382 100
भविष्य में 8 नए रिहायशी सेक्टर किए प्रस्तावित, पहले से अधिग्रहित पांच सेक्टरों में शुरू होंगे काम
डीसी डॉ. बांगड़ ने बताया कि फतेहाबाद शहर की सभी जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास प्लान को 26 सेक्टरों में विभाजित किया है, जिसमें से 13 रिहायशी सेक्टर दिखाए है जिसमें से सेक्टर 3 हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया जा चुका है। सेक्टर 4, 5 भाग, 9, 11 व 11-ए जोकि पहले ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित किए गए है। इन सेक्टरों में जल्द ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर 1, 2, 2क भाग, 7क भाग, 8, 12, 13 और 15 को भविष्य के लिए रिहायशी प्रयोजन हेतु प्रस्तावित किए गए हैं।
कमर्शियल एक्टिविटी के लिए 174 हेक्टेयर जगह निर्धारित, सेक्टर 10 बनेगा डिस्ट्रिक कमर्शियल प्वाइंट
डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि शहर के वाणिज्यिक विकास को ध्यान में रखते हुए वाणिज्यिक आवश्यकताओं को पूरा करने हेतू 174 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाणिज्यिक उद्देश्य हेतु आरक्षित किया है। उपरोक्त वाणिज्यिक क्षेत्र मे सेक्टर 13-ए भाग, 14 भाग, 17-ए भाग, 18 भाग और वाणिज्यक सेक्टर 10 जोकि जिला वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। डीसी ने बताया कि इसके अतिरिक्त औद्योगिक उद्देश्य हेतु सेक्टर 14 भाग, 17, 19 भाग, 20, 21 और 22 प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

विभिन्न सेवाओं के लिए 41 हेक्टेयर भूमि, दमकल केंद्र सहित कई दफ्तर होंगे शामिल
डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि सार्वजनिक उपयोगिताओं के लिए 41 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टरों हेतू वाटर वर्क्स के लिए सेक्टर 5 में स्थान निर्धारित किया है। सार्वजनिक एवं अर्ध सार्वजनिक उपयोग हेतु क्षेत्र प्रस्तावित सेक्टर 3 भाग, 5 भाग, 6 भाग, 7, 7ए भाग, और 16 में क्षेत्र प्रस्तावित किए है जिसमें शहर की सामुदायिक व्यवस्था जैसे कि तकनीकी कॉलेज, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान स्वास्थ्य संस्थान, अस्पताल, अग्नि शमन केंद्र और सरकारी कार्यालय इत्यादि भी समायोजित हो जाएंगे। समुदाय सुविधाएं जैसे कि स्कूल, कॉलेज, औषधालय सामुदायिक केन्द्र, धार्मिक भवन इत्यादि रिहायशी सेक्टरों के लेआउट प्लान तैयार करते समय नाम्रस अनुसार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें