फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नकाबपोशों ने रात में सरपंच के घर में फेंकीं कांच की बोतलें

Thu, 07 Aug 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। बुधवार रात बदमाशों ने गांव जाखल के सरपंच अर्जुन सिंह के घर पर कांच की बोतलें फेंकी। यह घटना वहां लगे कैमरों में कैद हो गई। सरपंच ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि उनके साथ यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बदमाश आधी रात को उनके घर पर पत्थरबाजी कर चुके। यहीं नहीं अभी कुछ दिन पहले भी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के बाहर सड़क किनारे खड़े ट्रक के टायरों में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। अब इस इस घटना के बाद सरपंच अर्जुन ने पुलिस अधीक्षक से उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
सरपंच अर्जुन सिंह ने कहा कि यदि समय रहते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई न की गईं तो भविष्य में हालात और खराब हो सकते हैं। इस संबंध में जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा सरपंच के घर पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया गया है। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें