फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किला मोहल्ला में स्कूटी सवार से 70 हजार की नकदी छीन ले गए नकाबपोश

विज्ञापन
विज्ञापन
टाेहाना। छीनाझपटी की घटनाओं को अंजाम देने वाले टोहाना पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने न केवल पुलिस की सिरदर्दी बढ़ाई हुई है बल्कि जनता में दहशत का माहौल बना रखा है। वीरवार को भी तीन नकाबपोश बाइक सवार युवक किला मोहल्ला में स्कूटी सवार युवक से 70 हजार रुपये छीन ले गए। स्कूटी सवार युवक रुपये बैंक में जमा करवाने जा रहा था। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी शादीराम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मोहल्ले वासियों तथा युवक से पूछताछ की। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नया बाजार स्थित डाबरा करियाना स्टोर का मालिक निखिल डाबरा वीरवार को दोपहर बाद अपने घर से 70 हजार रुपये की नकदी लेकर अपने मित्र के साथ स्कूटी पर बैंक जा रहा था। गली में ही तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें घेर लिया और एक युवक ने निखिल के साथ हाथापाई करते हुए उसके हाथ से नकदी का लिफाफा छीन लिया और तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी इन्हीं दिनों में कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले माह चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदातों में संलिप्त अपराधियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। स्कूटी सवार युवक से रुपये छीनने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें