फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती को बेचा

Mon, 01 Sep 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाल, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
असम से दो युवतियों को शादी का झांसा देकर फतेहाबाद में एक को बेचने और दूसरे को बेसहारा छोड़कर जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती बदहवास हालत में तहसील चौक पर इधर-उधर घूमती मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। वह हिंदी ठीक से नहीं बोल पा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम एक युवती फतेहाबाद की पुरानी तहसील चौक पर घूम रही थी। लोगों ने उसे हालात में देखा तो उससे पूछताछ की। युवती ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रही थी और काफी परेशान दिखाई दे रही थी। उसने पूछताछ में यही बताया कि उसका नाम चमला देवी पुत्री सबरूद्दीन है।

 वह असम के गोहाटी की रहने वाली है। उसे कलाचंद नामक का एक व्यक्ति गोहाटी से शादी करके यहां लाया। उसने बताया कि उसके साथ दूसरी एक अन्य युवती फरीदा पुत्री इस्लाम को भी लेकर आया था। यहां आते ही उसने फरीदा को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया और उसे अपने पास रख लिया। आरोप है कि उसको आज यहां छोड़कर वह व्यक्ति फरार हो गया है। वह शनि मंदिर में आकर बैठ गई। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अपने संरक्षण में ले लिया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसे यहां लाने वाला व्यक्ति कलाचंद कहां का है।
विज्ञापन


तहसील चौक से जो युवती मिली है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान जो भी बात सामने आएगी, पुलिस उसी के आधार पर कार्रवाई करेगी।                              गौरव शर्मा, एसएचओ, शहर थाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें