फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लोहड़ी पर सजे बाजार, अबकी बार मूंगफली के दामों में हुई 20 रुपये तक बढ़ोतरी

Sun, 12 Jan 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। लोहड़ी व मकर संक्रांति के पर्व को लेकर रविवार को बाजारों में मूंगफली, गज्जक, रेबड़ी व फूल्ले खरीदने के लिए लोगों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। दोपहर बाद जब मौसम खुला तो लोग बाजारों में उमड़ पड़े।
विज्ञापन

हालांकि इस बार पिछले साल की अपेक्षा में मूंगफली व रेवड़ी के दामों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लोग खरीदारी में जुटे रहे। वहीं, नवविवाहित जोड़ों ने लोहडी पर्व मनाने के लिए खास तैयारियां की है। बेटियों की पहली लोहड़ी भी अलग अंदाज में मनाई जा रही है। शहर के बाजार में जगह-जगह मूंगफली, गज्जक, रेवड़ियों व फूलों की रेहड़ियां लगी हुई हैं।
सोमवार को भी दिन में बाजारों में अच्छी चहल-पहल रहने की उम्मीद है। लोग दुकानों से मिठाइयां और त्योहार का अन्य सामान खरीद रहे हैं। मिठाइयों के साथ-साथ कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारी कर रहे हैं। बीत वर्ष की अपेक्षा इस बार मूंगफली, गजक, रेवड़ी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इस बार बाजार में लोगों को मूंगफली, गजक, रेवड़ियां 10 से 20 रुपये महंगी मिल रही हैं।
विज्ञापन

पिछले साल मूंगफली जहां 120 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी थी, उसके दाम इस बार 140 से 160 रुपये के बीच में हैं। इसी प्रकार रेवड़ी जहां पिछले साल 120 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी थी, उसके दाम इस साल 150 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। इसके अलावा गज्जक के दाम भी 100 रुपये से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।
थाना रोड पर मूंगफली की फड़ी लगाकर बैठे राम सिंह, सचिन व हरिओम ने बताया कि ठंड अधिक होने के कारण पहले ग्राहक कम आ रहे थे, लेकिन रविवार दोपहर बाद मौसम खुलने पर अच्छी खासी भीड़ रही।
-
लोहड़ी का ये रहेगा मुहूर्त
- शास्त्री जयवीर शर्मा ने बताया कि लोहड़ी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि लोहड़ी का पर्व पूरी रात तक मनाया जाएगा। लोहड़ी पर्व पर मान्यता है कि अग्नि की पूजा करके और उनकी परिक्रमा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है साथ ही ग्रह दोष भी दूर होते हैं।

लोहड़ी पर्व को लेकर बाजारों में अच्छी भीड़ है, हालांकि बारिश के कारण सुबह लोग बाजारों में नहीं आ रहे थे, दोपहर बाद हल्की धूप के बाद लोग बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे। इस बार काम अच्छा रहने की उम्मीद है।
- अशोक कुमार, दुकानदार।
-
लोहड़ी के पर्व को लेकर बाजार सजे हुए हैं, बाजार में काफी भीड़ भी है, लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। इस बार काम अच्छा रहने की उम्मीद है। मूंगफली व अन्य सामानों में पिछली बार से दामों में 20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

- सचिन कुमार, दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें