फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद को लेकर मार्केट कमेटी प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध : दीपक

विज्ञापन
नई अनाज मण्डी में धान खरीद को लेकर साफ-सफाई करवाते मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगामी धान के सीजन को देखते हुए फतेहाबाद की अनाज मंडी में मार्केट कमेटी प्रशासन ने खरीद प्रबंध दुरुस्त करने की तैयारियां तेज कर दी है। अनाज मंडी में धान खरीद को लेकर आढ़तियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर कमेटी सचिव द्वारा कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार ने कहा कि अनाज मंडी में जहां सफाई करवाई जा रही है वहीं किसानों के लिए पीने के पानी, साफ-सुथरे शौचालयों और रोशनी की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी प्रशासन का प्रयास है कि इस बार भी धान बेचने आने वाले किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि धान खरीद को लेकर अगर किसी व्यापारी को कोई परेशानी नजर आती है तो वह मार्केट कमेटी कार्यालय में सूचना दें ताकि समय रहते उसका समाधान करवाया जा सके। आढ़तियों के पास तिरपाल की व्यवस्था, क्रेट आदि आवश्यक सामान उपलब्ध हो ताकि बरसात होने के समय किसानों की फसल को कोई नुकसान न हो। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लाएं ताकि उसे बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। धान में नमी की मात्रा सरकार द्वारा निर्धारित मानदंड से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें