फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी व्यापारी पर कंफैश्नरी मालिक ने किया चाकू से हमला, तीन घायल

Tue, 10 Jun 2014 11:55 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाजमंडी में मंगलवार शाम मामूली से विवाद में कंफैश्नरी मालिक ने व्यापारी विनोद बंसल, बेटा उमेद बंसल व भतीजा दीपक बंसल पर चाकू से हमला बोल दिया। हमले में व्यापारी सहित 3 व्यक्ति घायल हो गए। व्यापारी पर हमले की सूचना मिलने पर मंडी के काफी व्यापारी सामान्य अस्पताल में इकट्ठे हो गए। उन्होंने व्यापारी पर हुए हमले की निंदा की तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


घायल विनोद बंसल के भतीजे अनिल कुमार ने बताया कि विनोद बंसल की अनाज मंडी में मदनलाल अनिल कुमार के नाम से बूथ नंबर एक में फर्म है। उनकी दुकान के साथ ही बूथ नंबर दो में कंफैश्नरी की दुकान है। जिसकी छत पर पानी की टंकी है। जिसका पानी भरने पर रिसकर उनकी दुकान की छत पर इकट्ठा हो जाता है। जिसको लेकर उन्होंने पड़ोसी दुकानदार को समझाया और इसका समाधान करने के लिए कहा था।

 इसी बात को लेकर मंगलवार शाम को अचानक कंफैश्नरी मालिक व उसके साथियों ने उनकी दुकान पर आकर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे विनोद बंसल,उमेश व दीपक घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें