फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राजस्थान से दो माह बाद लौटा व्यक्ति मिला मलेरिया पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग जहां स्थिति कंट्रोल का दावा कर रहा था वहीं शनिवार को एक पीड़ित मिलने के बाद झटका लगा है। दो साल बाद जिले में मलेरिया के नए केस की पुष्टि हुई है। गांव धारनियां निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट मलेरिया पीड़ित आई है। व्यक्ति दो माह बाद राजस्थान से लौटा था। यहां आने के बाद 10 अक्टूबर को बुखार की शिकायत हुई तो जांच करवाई गई। मलेरिया को लेकर जिले में स्थिति कंट्रोल में रही है। लेकिन शनिवार को नया केस मिलने के बाद झटका लगा है। पिछले 6 साल में जिले में मलेरिया के 9 केस मिल चुके हैं। मलेरिया संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद गांव बड़ोपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम डॉ. एसएमओ डॉ. अरुण लांबा के नेतृत्व में गांव में पहुंची। टीम ने यहां पर पॉजिटिव केस और आसपास के क्षेत्र में सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी की गई। मरीज को 14 दिन का उपचार दिया गया। परिवार के सात सदस्यों के सैंपल लिए गए जो कि निगेटिव मिले। टीम ने ग्राम पंचायत के सहयोग से आईआरएस स्प्रे करवाई। टीम में एसआई कुलदीप, एमपीएचडब्ल्यू सुरेंद्र, सुरेश और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये हैं मलेरिया के लक्षण
सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार होना, सिर में तेज दर्द होना, बदन दर्द होना, बुखार उतरते समय शरीर का पसीना-पसीना होना।
कोट
मलेरिया का जिले में एक नया केस मिला है। मरीज की ट्रेवलिंग हिस्ट्री भी मिली है। आसपास के क्षेत्र में टीम ने सर्वे किया है। लोगों से भी अपील है कि सावधानी बरतें
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें