फतेहाबाद। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित तीसरी वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ सोमवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) मलकीत सिंह व महिला में रश्मि को चुना गया।
इसके अतिरिक्त गुरुकुल मताना व राजकीय विद्यालय मताना के विद्यार्थियों ने विभिन्न योग खेल गतिविधियों की प्रस्तुति दी। वहीं मार्च-पास्ट, पीटी प्रदर्शन तथा फिटनेस आधारित गतिविधियों हुईं। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अपने संबोधन में कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय हिसार के प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी तथा विशेष अतिथि के रूप में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. सज्जन कुमार पहुंचे। प्राचार्य डॉ. जय भगवान यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं खेल गतिविधियों की जानकारी दी। एथलेटिक्स मीट के दौरान विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, इनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
100 मीटर दौड़ में प्रथम मलकीत, द्वितीय अभिषेक, तृतीय दिलशाद रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रथम मलकीत सिंह, द्वितीय अभिषेक तथा तृतीय सुनील रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रथम मलकीत सिंह, द्वितीय अभिषेक तथा तृतीय सुनील रहे। शॉट पुट में प्रथम अभिषेक, द्वितीय विजय प्रताप तथा तृतीय प्रदीप रहे। लंबी कूद में प्रथम अभिषेक, द्वितीय विकास तथा तृतीय मलकीत सिंह रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम अभिषेक, द्वितीय विकास तथा तृतीय मोहित कुमार रहे। महिला 100 मीटर दौड़ में प्रथम रश्मि, द्वितीय सोनिया तथा तृतीय सोमती रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम यशिका, द्वितीय रश्मि तथा तृतीय सोमती रही। शॉट पुट प्रतियोगिता में प्रथम परमजीत, द्वितीय अनीता तथा तृतीय यशिका रही। लंबी कूद में प्रथम परमजीत, द्वितीय रश्मि तथा तृतीय सोनिया रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम पूजा, द्वितीय सोनिया तथा तृतीय सोनिया रही।
फतेहाबाद। राजकीय कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ कर विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते