फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मकानों में मिला मलेरिया का लारवा, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया रोधी अभियान के तहत शनिवार को वार्ड नंबर 9 में दर्जनों घरों में चेकिंग अभियान चलाया गया और घरों में कूलर तथा अन्य सामान में मलेरिया के लारवा की जांच की गई जिसमें करीब पचास घर में मलेरिया के लारवा पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने मकान मालिकों को मलेरिया के लारवा पाए जाने पर उन्हें नोटिस दिया।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दोबारा उनके घर में लारवा पाया गया तो उनका चालान काटकर 2 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सुखदेव सिंह भोला सिंह व अजीत सिंह कर्मचारी भी मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया रोधी अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत रोजाना घर-घर जाकर मलेरिया के लारवा की चेकिंग की जा रही है। वार्ड नंबर 9 में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 4 दर्जन के करीब घरों में कूलर तथा अन्य स्थानों पर मलेरिया के लारवा पाए गए जिसके बाद मकान मालिकों को 2 दिन का नोटिस दिया गया है। उन्होंने अपने कूलर तथा अन्य स्थानों में खड़े हुए पानी को खाली नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें