फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पौधों से दोस्ती कर मिल रहा मन को सुकून, घर का हर कोना बिखेर रहा मुस्कुराहट

Sun, 12 Apr 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बगिया में लगे पौधों की देखभाल करती महिला सुनीता। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिव नगर निवासी गृहिणी सुनीता कालवां ने घर की बालकनी और छत पर ही छोटी सी बगिया बनाई है। सुनीता के अनुसार बगिया में लगे हर पौधे से उनका गहरा लगाव है। मिट्टी में हाथ डालना, बीज बोना और फिर उसको अंकुरित होते देखना ये सब अब आदत में शुमार हो गया है।
विज्ञापन


सुनीता के अनुसार पिछले चार वर्षों में घर में बनाई यह बगिया उनके जीवन का हिस्सा बन चुकी है। इस बगिया में कई ऐसे पौधे लगाए हैं जो सिर्फ देखने में ही सुंदर नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। केसर, कड़ी पत्ता, गिलोय और अश्वगंधा ये सब औषधीय पौधे उनकी बगिया में लगे हैं। इसमें बैठकर अखबार व कहानियां पढ़ना किसी मेडिटेशन जैसा सुकून देता है।

बगिया को सजावटी बनाने के लिए इसमें 80 के करीब खुशबूदार पौधे भी लगाए हैं। इनमें एरेका पाम, ड्रासेना, क्रोटन, कोर्डिलाइन, कोलियस, डिफेनबाखिया और केसर के पौधे प्रमुख हैं। इन पौधों से आने वाली खुशबू घर के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। कभी-कभी बस वहीं कुर्सी डालकर बैठ जाते हैं किसी बात की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन


सुनीता ने बताया कि उन्होंने पत्थरचट का पौधा भी लगाया है। यह पथरी के लिए बहुत असरदार होता है। जब भी मन उलझने लगे या मानसिक थकान हो तो बगिया में चली जाती हू। पौधों को निहारना, पानी देना, सूखे पत्ते हटाना, ये छोटे-छोटे काम उनको बहुत शांति देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें