फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tohana accident: खेत में पलटी बस, होमगार्ड के जवान समेत दो महिलाओं की मौत, मौके पर पहुंचे सुभाष बराला

Mon, 15 Jun 2026 11:41 AM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

यात्रियों ने ड्राइवर पर लापरवाही से बस चलाने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि तज रफ्तार की वजह से ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन
खेत में बस पटलने से तीन लोगों की हुई मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद से टोहाना आ रही विशाल टूर एंड ट्रेवल की 52 सीटर बस गांव अमानी व भोडी के बीच अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे में होमगार्ड के जवान समेत तीन की मौत

घटना सोमवार सुबह की है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी बीर सिंह पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस कर्मचारी राजेश ने बताया कि बस पलटने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। अभी तक तीन मौतों की पुष्टि हुई है। बस पलटने से थाना शहर में कार्यरत बलविंदर सिंह गांव डुल्ट निवासी, जो होम गार्ड के पद पर कार्यरत था, की भी मौत हुई है। जबकि 31 वर्षीय युवई भौती देवी और 70 वर्षीय मोनी देवी की मौत हुई है।

चालक पर लापरवाही से बस चलाने के आरोप

बस में सवार यात्रियों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव चंदड निवासी एक यात्री राममेहर ने बताया कि वह टोहाना जाने के लिए बस में चढ़ा था। ड्राइवर शुरू से ही तेज गति से बस चला रहा था। गांव भोडी के पास बस बेकाबू होकर खेत में जा पलटी। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने में मदद की और प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। 

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार बस में करीब 50-55 सवारियां थीं। स्थानीय लोगों की मदद से शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें