फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बस के साथ टक्कर में पिकअप चालक घायल

Sun, 29 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
हादसें मे क्षतिग्रस्त बस व पिकअप गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। गांव कन्हड़ी और समैन के बीच निजी बस को तेज रफ्तार महेंद्रा पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। चालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैंं। इसके बाद यात्रियों को रोडवेज बस से हिसार भेजा गया है। निजी बस के चालक संदीप ने बताया कि वह यात्रियों को टोहाना बस स्टैंड लेकर हिसार जा रहा था। जब वह गांव कन्हड़ी और समैन के बीच पहुंचा तो हिसार की तरफ सामने से तेज रफ्तार में पिकअप आ रही थी।
यह देख उसने बस सड़क किनारे खड़ी कर दी। फिर भी पिकअप के चालक ने बस में सीधी टक्कर मार दी। संदीप के अनुसार, पिकअप चालक नशे या नींद की हालत में था। उसने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें