फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महाशक्ति ट्रस्ट ने घोषित की 51 सदस्यीय कमेटी

Wed, 24 Dec 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र को नशे से पूरी तरह मुक्त करवाने को लेकर हुई महापंचायत में लिए गए निर्णय के बाद महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट ने 51 सदस्यीय कमेटी की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

महाराजा रेस्टोरेंट में ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह द्वारा कमेटी घोषित की गई जिसमें क्षेत्र के युवाओं को जगह दी गई है। यह कमेटी रतिया के शहरी व साथ लगते क्षेत्रों में न केवल युवाओं को जागरूक कर नशे से दूर करने का प्रयास करेगी वहीं क्षेत्र में नशा तस्करी कर युवा पीढ़ी को खराब कर रहे अपराधियों की भी पहचान कर पुलिस की मदद से जेल भिजवाने का काम किया जाएगा।
भवानी सिंह ने बताया कि महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में फतेहाबाद जिले को पूरी तरह नशामुक्त करने के अभियान में जोर-शोर से जुटी है। उन्होंने कहा कि पंजाब से सटा होने के चलते रतिया क्षेत्र सबसे ज्यादा नशे से ग्रस्त रहा है। पिछले दिनों रतिया में हुई महापंचायत में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने ट्रस्ट का सहयोग करते हुए रतिया को नशामुक्त करने का बीड़ा उठाया है। महापंचायत में हुए विचार विमर्श के बाद रतिया में 51 सदस्यीय कमेटी घोषित की गई है। कमेटी में पारस सिंगला, पार्षद गौरव, गुरचरण सिंह खोखर, कुलदीप सिंह कमाना, पूर्व जिला पार्षद बीबो इंदौरा, शर्मा चंद लाली, अमृतपाल सिंह, सुनील मित्तल, मुकेश मित्तल, संजय बिश्नोई,, सतपाल जिंदल, डॉ. नैब सिंह, रूपचंद गर्ग, एडवोकेट दविन्द्र ग्रोवर, एडवोकेट जसविंद्र शर्मा, शिव सोनी, भोला राम, सतीश हांडा, सुमित सैनी, काका सिंह, अशोक अलीका, नितिन गर्ग, गुरुनानक अकेडमी रतिया के डायरेक्टर स. स्वर्ण सिंह, कृष्ण मोंगा, सुरेश कुमार, किरण, रमेश कुमार लाली को कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें