फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महंत जरीना की पहल, नहीं लेंगे जबरदस्ती बधाई

Mon, 29 Jun 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। जाखल मंडी नगर पालिका में सोमवार को महंत जरीना के अनुरोध पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महंत जरीना ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिवार से जबरदस्ती बधाई नहीं ली जाएगी। परिवार अपनी खुशी और इच्छा से जो भी बधाई देंगे, उसे ही स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

महंत जरीना ने अपने चेलों द्वारा पूर्व में हुई कथित गलतियों के लिए मंडी वासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और विश्वास दिलाया कि भविष्य में उनके या उनके चेलों द्वारा किसी भी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की जबरदस्ती या ऐसी हरकत नहीं की जाएगी जिससे किसी परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़े।
बैठक में मौजूद 31 सदस्यीय कमेटी ने महंत जरीना के आश्वासन के बाद फिलहाल 2100 रुपये की बधाई संबंधी शर्त को हटाने का निर्णय लिया। महंत जरीना ने कमेटी के समक्ष यह भी कहा कि यदि भविष्य में उनके या उनके किसी चेले के खिलाफ जबरदस्ती बधाई लेने या अनुचित व्यवहार की कोई शिकायत आती है, तो कमेटी जो भी निर्णय करेगी, वह उन्हें स्वीकार होगा।
विज्ञापन

बैठक में विकास कुमार, कुशल कांत जैन, भारत भूषण गोयल, एडवोकेट दीपक खनेजा, नवजोत सिंह विक्की, यशपाल शर्मा कालू, विवेक जिंदल, रवि सपड़ा, बलजोत, गोल्डी, संतोष, महंत जरीना तथा उनके चेले सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में मंडी वासियों से अपील की गई कि यदि भविष्य में किसी के साथ जबरदस्ती बधाई लेने या अनुचित व्यवहार की घटना होती है, तो इसकी सूचना कमेटी को दें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें