फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पूर्व पंच की तीन महिलाओं व एक पुरुष ने बनाई अश्लील वीडियो, बंधक बनाया

Sat, 16 Nov 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। पूर्व पंचायत सदस्य की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना दुष्कर्म के मामले में फंसाने का डर दिखाकर बदमाशों ने पांच लाख रुपये की मांग की। पैसे देने से इन्कार करने पर टुटेजा को रातभर बंधक बनाकर रखा। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता वार्ड 11 निवासी पूर्व पंचायत सदस्य संजय टुटेजा ने बताया कि 14 नवंबर को वह पुराने बाजार में आया था। वहां कविता नामक महिला ने उससे फोन पर बात की। महिला के बुलाने पर शाम आठ बजे बीयर लेकर संजय उसके मकान पर चला गया। वहां पर कविता व एक अन्य महिला मौजूद थी। उसने व दोनों महिलाओं ने बैठकर बीयर पी।
इसके बाद कविता उसको पड़ोस वाले घर में ले गई। उसी समय वहां एक और महिला भी आ गई। कविता ने बताया कि इसका नाम मंजू है, इसको बाहर से बुलाया है। इतना कहकर कविता कमरे से बाहर चली गई। उसके बाद सोनू उर्फ अर्जुन नाम का लड़का गेट खोलकर कमरे में आ गया और उसने उक्त महिला और उसकी आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना ली।
विज्ञापन


वीडियो बनाने के बाद दुष्कर्म के केस में फंसाने का डर दिखाकर उन लोगों ने पांच लाख रुपये की मांग की। देने से इन्कार किया तो उन्होंने मार पीट कर जान से मारने की धमकी दी। कविता ने उसकी पेंट की जेब से मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली और 14 नवंबर की पूरी रात बंधक बनाकर अपने घर में रखा। कविता, सोनू उर्फ अर्जुन, रीना व मंजू के जाल से निकलने के लिए पैसों का प्रबंध करने का झूठा ड्रामा करके वहां से बड़ी मुश्किल से बचकर आया।
पुलिस ने संजय की शिकायत पर पर तुरंत आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(6), 127(2), 361(3), 61(2), 115, 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच अधिकारी कांता देवी व शकुंतला देवी की टीम ने आरोपी कविता व मंजू को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में अपराध कबूल करने के बाद आरोपी दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।


वार्ड नंबर 11 निवासी संजय कुमार ने पुलिस में शिकायत देकर अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो महिलाओं कविता व मंजू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सोनू उर्फ अर्जुन व रीना फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। - जगदीश कुमार, डीएसपी, भूना (फतेहाबाद)।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें