फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान फिर हुआ शुरू

Sat, 16 Nov 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के जगजीवनपुरा क्षेत्र में पकड़ा गया पशु।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान एक बार फिर से शुरू कर दिया है। वीरवार रात को एजेंसी के कर्मचारियों ने सड़क पर घूम रहे पशुओं को पकड़ा और गोशाला में छोड़ा। इस दौरान करीब 15 पशुओं को पकड़ा गया।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन ने पशुओं को रेडियम पट्टी डालने का अभियान भी शुरू किया है। अधिकारियों के मुताबिक पशुओं के गले में रेडियम पट्टी डाली जा रही है, ताकि धुंध में पता चल पाए। रेवाड़ी की एजेंसी को नगर परिषद ने 920 रुपये प्रति पशु के हिसाब से ठेका दे रखा है।
मुख्य सड़कों पर घूम रहे हैं पशु :
नगर परिषद प्रशासन ने करीब 10 माह पहले रेवाड़ी की एजेंसी को ठेका दिया था। एजेंसी की ओर से 10 से 15 दिन अभियान चलाया जाता है, लेकिन फिर दो से तीन माह बंद हो जाता है। हालात ये है कि शहर की मुख्य सड़कों पर बेसहारा पशु घूम रहे हैं और इनके कारण हादसे भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए एजेंसी ने अभियान चला रखा है। पशुओं को पकड़कर आसपास की गोशाला या फिर नंदीशाला में छोड़ा जा रहा है। - महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें