सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओ.पी.नरवाल खुद पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों को ढूंढने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस को दी जानकारी के अनुसार रतिया निवासी हरनेक सिंह फौजी पुत्र बलबीर ने पुलिस को बताया कि उसने 15 दिन पहले एक सौदा करवाया था। जिसकी 59 लाख रुपये पेमेंट आई थी।
वह पेमेंट उसने फतेहाबाद में अपने एक दोस्त के पास रख दी। हरनेक के अनुसार शनिवार शाम को वह 59 लाख रुपये बैग में डालकर मारुति कार में वापस रतिया जा रहा था।
शाम सवा 6 बजे के लगभग धीड़ मोड़ के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों में से एक ने कार के शीशे पर लोहे की राड मारी और गाड़ी पिलर से टकराकर रुक गई।
गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने हाथापाई करते हुए मोबाइल छीनकर बंद कर दिया और गाड़ी की पिछली सीट पर पड़ा बैग जिसमें 59 लाख रुपये की राशि थी, लेकर काताखेड़ी-बोसवाल की ओर फरार हो गए।
राहगीरों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। जिसके सिटी एसएचओ दिनेश कुमार और उसके बाद एसपी ओपी नरवाल घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां उन्होंने लूट का शिकार हुए युवक से पूछताछ की।
गुरूनानकपुरा चौकी पुलिस हरनेक व गाड़ी को अपने साथ ले गई। जहां हरनेक के ब्यान दर्ज किए गए। घटना के बाद सभी जगह नाकाबंदी करवा दी गई और काताखेड़ी व बोसवाल जहां पर बदमाश भागे, उस ओर एसपी खुद टीम के साथ छानबीन के लिए लगे हुए थे।
दो दिन बाद होनी है रजिस्ट्री
लूट का शिकार हुआ हरनेक रिटायर्ड फौजी गांव अहरवां का निवासी है। हरनेक ने रतिया में संधू प्रोपर्टी डीलर के नाम से प्रोपर्टी व रिहायश भी रतिया में कर रखी है।
हरनेक ने बताया कि दो दिन बाद पंजाब बोहा में एक रजस्ट्रिी होनी है। उसी की पेेमेंट लेकर वह फतेहाबाद से रतिया की ओर जा रहा था।