सीसीटीवी में कैद पेट्रोल पंप पर लूट की घूटना। (फाइल फोटो)
- फोटो : Fatehabad
रतिया के गांव रतनगढ़ में स्थित एक पेट्रोल पंप पर 3 अक्तूबर को बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों द्वारा फायरिंग कर कर्मचारियों से 45 हजार की नकदी छीन कर ले जाने के मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। जिसके चलते व्यापारी वर्ग में काफी रोष है। गांव रतनगढ़ के पास मौजूद अशोका पेट्रोल पंप पर दोपहर बाद एक बाइक पर सवार दो युवक आए दोनों युवकों ने नकाब से मुंह ढके हुए थे। उन्होंने पेट्रोल पंप पर मौजूद नरेंद्र व अन्य दो कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया और उनको डराने के लिए तीन-चार हवाई फायर भी किए। इसके साथ पंप के कर्मचारियों के पास थैले से 45 हजार की नकदी भी छीन ले गए थे।
इस लूटपाट की सूचना मालिक विपन बंसल ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी सुभाष बिश्नोई व सिटी थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह तुरंत पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखी और बाइक सवारों की पहचान शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पंजाब बॉर्डर पर लगते सभी रास्तों पर नाकाबंदी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने पंप लूटपाट की इस घटना को देखते हुए 5 टीमों का गठन किया था जो विभिन्न क्षेत्र में जांच कर रही थी लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है