फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जगजीवनपुरा में लोहड़ी की आग में हुआ धमाका, बाल-बाल बचे घेरा बनाकर बैठे लोग

विज्ञापन
फतेहाबाद के जगजीवनपुरा में लोहड़ी की आग में हुए धमाके का दृश्य। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर जगजीवनपुरा में शनिवार देर रात को गली में लोहड़ी पर्व मनाते समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जगजीवनपुरा में लोहड़ी मनाते समय धमाके के साथ आग की लपटे इतनी तेज भड़की के आसपास घेरा बनाकर बैठे लोग उसकी चपेट में आ गए। हालांकि सभी लोग बाल बाल बचे। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें नजर आ रहा है कि आग एकदम भड़क उठती है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार जगजीवनपुरा में गली निवासी मिलकर गली में आग जलाकर लोहड़ी पर्व मना रहे थे। इसी दौरान अचानक से आग में एक धमाका हुआ और आग की तेज लपटें ऊपर की तरफ उठीं। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आग के अंगारे आस पास बैठे लोगों पर पड़ते हैं। माना जा रहा है कि हाल ही में सीसी सड़क बनाई गई थी। सड़क में गैस बने होने के बाद आग की तपिश से यह घटना हुई। हालांकि कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें