फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फतेहाबाद जिले में भी हमला कर सकता है टिड्डीदल, प्रशासन तैयार : डीसी

विज्ञापन
लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित मासिक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्त? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में कई जगह पर टिड्डी दल का प्रकोप देखा गया है और आगे भी इनके हमले की आशंका है। इससे बचने के लिए तीन ही उपाय हैं। इनमें पहला खेतों में धुंआ करना, दूसरा नगाड़े की आवाज और अंत में कीटनाशकों का इस्तेमाल। अगर फतेहाबाद जिले में टिड्डीदल का हमला होता है तो प्रशासन अपनी ओर से पूरी तरह तैयार है। ये बातें जिला उपायुक्त रविप्रकाश गुप्ता ने सोमवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन का किया आह्वान
इस अवसर पर उपायुक्त रविप्रकाश गुप्ता ने कहा कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें, लेकिन उनके पास कोई एक्शन प्लान नहीं दिखा। एक्शन प्लान के बारे में पूछे जाने पर उपायुक्त ने महज इतना कहा कि नगर परिषद व नगरपालिका को निर्देश दिए गए है कि वे प्लास्टिक के लिफाफे बेचने वाले थोक विक्रेताओं पर जुर्माना करे।
2022 तक हर घर में स्वच्छ जल पहुंचाने का लक्ष्य
पत्रकारों से बातचीत में उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 तक हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। जिला प्रशासन ने जिला के हर घर में नल से जल पहुंचाने का प्लान बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य ‘हर घर नल’ से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जल जीवन मिशन के तहत जिला के सभी गांवों में पेयजल एवं सीवरेज समितियों का गठन किया जाएगा ताकि हर घर को नल से जल उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें