फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 पुरुष और 50 महिलाएं मैदान में

Tue, 29 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसमें 101 पुरुष तथा 50 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का कार्य 30 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाएं और चुनाव कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न बरतें।

इस मौके पर एआरओ एवं एसडीएम रतिया डॉ. मुनीष नागपाल, डीआरओ बिजेन्द्र भारद्वाज सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

जिप सदस्य के लिए इन्होंने भरे पर्चे
सोलंकी ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड नंबर 1 व 2 से 8-8 पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। इसी प्रकार वार्ड नंबर 3 में 5 महिलाओं, वार्ड नंबर 4 में 6 महिलाएं, वार्ड नंबर 5 में 7 महिलाएं, वार्ड नंबर 6 में 17 पुरुषों तथा 2 महिला उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 7 में 13 पुरुषों तथा 2 महिला उम्मीदवार, वार्ड नंबर 8 में 6 पुरुषों तथा 1 महिला उम्मीदवार, वार्ड नंबर 9 में 6 महिला उम्मीदवार, वार्ड नंबर 10 में 5 पुरुष तथा 2 महिला उम्मीदवार, वार्ड नंबर 11 में 6 पुरुष तथा 1 महिला उम्मीदवार, वार्ड नंबर 12 में 6 पुरुष उम्मीदवार, वार्ड नंबर 13 में 11 पुरुष उम्मीदवार, वार्ड नंबर 14 में 8 पुरुष तथा 2 महिला उम्मीदवार, वार्ड नंबर 15 में 7 महिला उम्मीदवार, वार्ड नंबर 16 में 6 पुरुष तथा 2 महिला उम्मीदवार, वार्ड नंबर 17 में 7 पुरुषों तथा वार्ड नंबर 18 में 7 महिला उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

वार्ड 6 से सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक नामांकन वार्ड नंबर 6 में हुए है जहां पर कुल 19 उम्मीदवार जबकि सबसे कम नामांकन वार्ड नंबर 3 में हुआ है जिसमें केवल 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।

फतेहाबाद पंचायत समिति के लिए 122 उम्मीदवारों के नामांकन आए हैं। इसकी पुष्टि बीडीपीओ अनुभव मेहता ने की है।

दूसरी ओर खंड टोहाना के 25 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 165 उम्मीदवारों ने नामांकन करवाया है। नामांकन पत्रों की जांच 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम जेके अभीर ने बताया कि 20 उम्मीदवारों ने अंतिम दिन अपना नामांकन करवाया है।

पंचायत समिति के लिए मंगलवार को इन्होंने कराया नामांकन
उन्होंने बताया कि मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य के लिए ललौदा के विकास कुमार व राजपाल सिंह, ललुवाल के राकेश कुमार व मांगेराम, दमकौरा की डिंपल रानी, चितैण की गीता रानी, जमालपुर शेखां की सरोज कुमारी व धर्मवीर, कन्हड़ी के बलवान सिंह व सत्यवती, सिंबलवाला के कुलदीप सिंह व अमरीक सिंह, लोहाखेड़ा के बलविंद्र सिंह, हिंदालवाला के गुरप्रीत सिंह, बिढ़ाईखेड़ा के रुस्तम कुमार, अकांवाली के महेश कुमार, डांगरा के अनिल कुमार, सिंबलवाला के अमरीक सिंह, कमालवाला के दिलबाग सिंह व समैण की कृष्णा देवी ने नामांकन प्रस्तुत किया जिन्हें स्वीकार कर लिया गया।

एसडीएम ने बताया कि पंचायत समिति के चुनाव का परिणाम 28 जनवरी को स्थानीय अनाज मंडी स्थित अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट में निकाला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें