देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई न होता देख दर्जनों डेरा प्रेमी शहर
थाने में इकट्ठे हो गए। जहां एसएचओ दिनेश कुमार को सुबह 11 बजे तक कार्रवाई
करने का अल्टीमेटम देकर चले गए।
डेरा प्रेमियों ने बताया कि टीवी
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने डेरा प्रमुख के बारे में गलत प्रचार किया
है। जिससे डेरा प्रेमियों में रोष है। सुबह ही लोग एसपी से मिले थे लेकिन
शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एसएचओ दिनेश कुमार ने कहा कि इस मामले में
उच्च अधिकारियों से सलाह ली जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।