शिविर के दौरान मौजूद लायंस क्लब के पदाधिकारी व सदस्य स्त्रोत संस्था
कुलां। लायंस क्लब कुलां जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक कार्यों में निरंतर अग्रसर है। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाजसेवा को अपना दायित्व मानते हुए गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भावना से सहायता की है। अपने कार्यों से क्लब ने न केवल क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है, बल्कि समाजसेवा की मिसाल भी पेश की है।
लायंस क्लब कुलां की स्थापना 5 अप्रैल 2017 को पूर्व जनपद अध्यक्ष लॉयन केएम गोयल और पूर्व जनपद अध्यक्ष दीपक टुटेजा ने की थी। स्थापना के दिन ही क्लब ने रक्तदान शिविर आयोजित कर 101 यूनिट रक्त एकत्र कर सेवा यात्रा की शुरुआत हुई। तब से अब तक क्लब समय-समय पर जनहित में कई सामाजिक और सेवाभाव कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
क्लब की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिनमें नियमित रक्तदान शिविर, गरीब कन्याओं की शादी में आर्थिक सहयोग, निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर, लंगर सेवा और सर्दियों में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को ठंड से बचाव के वस्त्र वितरण प्रमुख हैं।
-
संजीव के नेतृत्व में क्लब ने हासिल की सफलता
अध्यक्ष संजीव कुमार ठाकुर के नेतृत्व में क्लब समुदाय की विशिष्ट जरूरतों के अनुसार अपनी सेवाओं का आयोजन करता रहा हैं। जिसमें क्लब के सचिव कमल सरदाना, कोषाध्यक्ष पवन बंसल व क्लब की पूरी टीम हर वक्त सहयोग के लिए तैयार रहती है। कोरोना काल के संकट दौरान भी क्लब ने जनपद अध्यक्ष लायन हरदीप सरकारिया के नेतृत्व में जरूरतमंदों की मदद की थी।
-
उत्कृष्ट कार्य करने पर क्लब को मिले प्रशंसा पत्र
लायंस क्लब कुलां को समाजसेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट करने पर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा पत्र भी मिले हैं। क्लब अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि उनके इस सेवार्थ कार्य में क्लब के डायरेक्टर मनोज बिश्नोई का विशेष सहयोग रहता है। क्लब में कुल 24 सदस्य कार्य कर रहे हैं।