पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह एलआईसी में करीब 13 साल से एजेंट के तौर पर काम कर रहा है। बीमा करने को लेकर लोग उसे घर पर बुला लेते है। आरोप है कि अक्टूबर 2022 में उसके मोबाइल पर फोन आया।
फतेहाबाद के एक कॉलोनी निवासी एलआईसी एजेंट को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर महिला ने करीब 6 लाख रुपये ठग लिए। एलआईसी एजेंट महिला के डर से गूगल पे के जरिए रुपये ट्रांसफर करता रहा। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी महिला फिरोजपुर के जांडवाला निवासी रेनु बाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह एलआईसी में करीब 13 साल से एजेंट के तौर पर काम कर रहा है। बीमा करने को लेकर लोग उसे घर पर बुला लेते है। आरोप है कि अक्टूबर 2022 में उसके मोबाइल पर फोन आया और उसने खुद का नाम नीरू बताया, इस दौरान उससे काम के बारे में और नाम पूछा। महिला ने दो दिन बाद फिर फोन किया और बोली कि मैं तेरे गांव में सबको जानती हूं और गांव में बदनामी कर दूंगी।
बदनामी से बचना चाहते है तो जो कहूंगी वो करना पड़ेगा। आरोप है कि महिला ने रुपये की डिमांड की। आरोप है कि झूठा दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने का दबाव बनाकर गूगल पे से 6 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद उसने परेशान होकर अपने पिता को जानकारी दी। अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि लडक़ी का नाम नीरू नहीं बल्कि रेनु बाला निवासी जांडवाला जिला फिरोजपुर है। फिलहाल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।