फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रामरमी के बहाने नेताओं ने साधे सियासी तार

Mon, 09 Nov 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में विधायक बलवान सिंह कार्यकर्ताओं से ​मिलते हुए स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। त्योहारों पर होने वाली रामरमी अब राजनीतिक संपर्क का जरिया भी बन रही है। जिले के नेताओं ने अपने आवास और फार्म हाउस पर सोमवार को कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की। इन मुलाकातों में कुशलक्षेम पूछने के साथ संगठन और जनसंपर्क से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने अपने फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से रामरमी कर उनका हालचाल जाना। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दुड़ाराम ने भट्टू रोड स्थित अपने निवास पर लोगों से मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
टोहाना में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला भी अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने भी संगठन से जुड़े लोगों के साथ बातचीत की। राजनीतिक हलकों में इन मुलाकातों को नेताओं की संगठन में पकड़ मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कार्यकर्ता किसी भी दल की संगठनात्मक ताकत होते हैं। उनसे लगातार संपर्क बनाए रखना नेताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति जुड़ाव दर्शाता है। ऐसे में त्योहारों पर रामरमी के बहाने नेताओं का कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच पहुंचना जनसंपर्क बनाए रखने की कवायद भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें