फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: संजीवनी से ठीक हुए लक्ष्मण, श्रीराम के जयघोष से गूंजा पंडाल

Wed, 01 Oct 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूमंडी में रामलीला के दौरान लक्ष्मण मूर्छा का दृश्य। स्त्रोत : आयोजक
विज्ञापन
भट्टूकलां। श्रीहनुमान राम लीला क्लब की ओर से रामलीला मंचन के नौवें दिन मंगलवार रात को लक्ष्मण मूर्छा प्रसंग का मंचन किया गया। यह मंचन अत्यंत भावुक और नाटकीय प्रसंग का दृश्य दर्शकों के दिलों को छू गया। संजीवनी बूटी के प्रभाव से लक्ष्मण के होश में आने पर पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। लीला की शुरुआत रावण की ओर से अपने भाई विभीषण को सभा से लज्जित कर निकाल देने से हुई।
विज्ञापन

विभीषण को श्रीराम ने अपने दल में सम्मान के साथ शामिल किया। उसके बाद रावण के पुत्र मेघनाद द्वारा युद्ध भूमि में लक्ष्मण पर शक्ति बाण चलाया गया। इससे शक्ति बाण के प्रभाव से लक्ष्मण भूमि पर गिर पड़ते हैं और मूर्छित हो जाते हैं। उनके गिरते ही राम व्याकुल हो उठते हैं और पूरा वातावरण शोकमग्न हो जाता है। यह दृश्य अत्यंत मार्मिक रहा और दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाने का प्रसंग आया, जिसे कलाकार ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
हनुमान जी का हिमालय पर्वत पर जाना, संजीवनी बूटी की खोज और फिर पूरा पर्वत उठाकर वापस लौटने के दृश्यों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला क्लब के उप प्रधान दीपक भिगासरा ने बताया कि इस वर्ष की लीला को और अधिक भव्य बनाने के लिए विशेष प्रकाश, ध्वनि एवं मंच सज्जा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें