फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खेल मैदान में सुविधाओं का अभाव, खिलाड़ी नहीं कर पा रहे अभ्यास

Fri, 16 May 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव गाजुवाला के खेल मैदान बने शैड के नीचे से टूटा फर्श।
विज्ञापन
समैन। गांव गाजूवाला के खेल मैदान में सुविधाओं का अभाव है। इस कारण गांव के युवाओं को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। इस मैदान में पेयजल, शौचालय और शेड की जरूरत है। खेल मैदान में सुबह-शाम विभिन्न खेलों का अभ्यास करने के लिए करीब 80 युवा रोज पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद खेल विभाग इस खेल मैदान में जरूरी संसाधन नहीं दिला सका है। ऐसे में युवा अपने स्तर पर खेल मैदान में सुविधाएं जुटा रहे हैं। गांव में सुविधाएं न मिलने के कारण कई युवा शहरों की ओर पलायन कर खेलों का अभ्यास छोड़ने के लिए मजबूर हैं। खिलाड़ी मोहन सिंह, बिल्लू, प्रदीप, अनिल, अमन और अभिषेक आदि युवाओं ने बताया कि इस मैदान में खेलों का अभ्यास करने के लिए आने वाले युवाओं को पेयजल और शौचालय की जरूरत पड़ती है लेकिन यह व्यवस्था वहां नहीं है। शौचालय के दरवाजे टूट चुके हैं। पेयजल की टंकी सफाई न होने के कारण युवा मजबूरन गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
खेल मैदान में टिनशेड के नीचे का फर्श पूरी तरह से टूट चुका है। खेल प्रशिक्षक और खेल का सामान भी नहीं है। इससे परेशान ग्रामीणों और युवाओं ने प्रशासन व खेल विभाग से मैदान का दायरा बढ़ाकर इसमें खेल सुविधाएं देने की अपील की है।
विज्ञापन

गांव के सरकारी स्कूल के सामने चार एकड़ क्षेत्र में खेल मैदान बना है। खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। मैदान के पास स्थित खाली पंचायती जमीन खेल विभाग को देने के लिए ग्राम पंचायत सहमत है। - प्रदीप कुमार, ग्रामीण।



-

गांव के खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं है। खेल मैदान में पेयजल और शौचालय तक का अभाव है। खेल विभाग और प्रशासन से अपील है कि इस मैदान का दायरा बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करे। - मोहन बोलान, खिलाड़ी।





गांव के खेल मैदान में सुविधाओें का अभाव होने के कारण कई खिलाड़ी अभ्यास छोड़ रहे हैं। यदि खिलाड़ियों को खेल मैदान में अच्छी सुविधाएं मिले तो निश्चित रूप से गांव के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। - ओमप्रकाश, ग्रामीण।



-

गांव के मैदान में खेल के सामान की कमी है। पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं है। वहां बनाए गए शौचालय की हालत खराब है। प्रशासन से अपील है कि खेल मैदान में वांछित सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। तभी खिलाड़ी सफल हो सकते हैं। - अभिषेक, खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें