फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: केवाईसी ने रोकी बुकिंग, एजेंसियों पर पुलिस का पहरा, गांवों में डिलीवरी नहीं

Wed, 18 Mar 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में गैस सिलिंडर को लेकर  परेशान व्य​क्ति और एजेंसी के बाहर तैनात पुलिसकर्मी संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में लगभग 40 फीसदी उपभोक्ताओं ने अपने गैस कनेक्शनों की केवाईसी नहीं करवाई जिससे सिलिंडर लेने में परेशानी बढ़ गई है। जिले में 23 गैस एजेंसियां हैं और कुल 3.24 लाख उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को गैस बुकिंग के लिए एजेंसियों में भारी भीड़ रही और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मॉडल टाउन में पुलिस तैनात रही और पर्चियां काटने की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों को सिलिंडरों की सप्लाई न मिलने के कारण शहर तक आना पड़ रहा है। शादी समारोह के लिए सिलिंडर की सुविधा भी प्रशासन ने सुनिश्चित की है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास मंगलवार को 10 आवेदन आए हैं जिनमें से पांच सिलिंडर लड़की की शादी के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। जिले में वर्तमान में 320 कॉमर्शियल सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं को व्यवस्था का पालन करने और पहले से योजना बनाकर एजेंसी पहुंचने की सलाह दी है।
विज्ञापन


-

पहले फोन पर करते रहे अपील, अब भुगत रहे खमियाजा

जिले में रसोई गैस सिलिंडर के 3.24 लाख उपभोक्ता है। सरकार ने कनेक्शनों के लिए पिछले एक साल से केवाईसी अनिवार्य की हुई है। अभी तक 40 फीसदी ने ही इसे पूरा करवाया है। हालात ये है कि केवाईसी न होने के कारण सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो रही है और न ही ओटीपी जारी हो रहा है। ऐसे में उपभोक्ता एजेंसियों पर केवाईसी करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। केवाईसी को लेकर भी अलग-अलग दिक्कतें उपभोक्ताओं को आ रही है। बुजुर्गों के फिंगर प्रिंट काम नहीं कर रहे हैं तो किसी का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी बंद हैं।

-

लकड़ी के गुटके पांच रुपये प्रति किलो महंगे

सिलिंडर न मिलने पर होटलों व ढाबों में लकड़ी के गुटकों की डिमांड बढ़ी है। शहर में लकड़ी के गुटके पहले जहां 10 रुपये किलो तक मिल रहे थे अब 15 रुपये प्रति किलो तक रेट पहुंच गया है। लकड़ी के गुटके बेचने वाले रामप्रताप ने बताया कि डिमांड बढ़ी है, ऐसे में रेट में भी बढ़ोतरी हुई है।

-

कंपनियों को देना होगा 20 फीसदी स्टॉक

जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। अस्पतालों और सभी शिक्षण संस्थानों (छात्रावास सहित) को व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। विवाह समारोहों के लिए भी एलपीजी सिलिंडरों का आवंटन किया जा सकेगा जिसमें लड़की के विवाह को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक स्थानीय तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर एलपीजी स्टॉक का कम से कम 20 प्रतिशत उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


-डॉ. विवेक भारती, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें