फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मेहनत के दम पर कुसुम छू रही सफलता का आसमान

Sun, 16 Aug 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
​खिलाड़ी कुसुम जाखड़।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव चंद्रावल की कुसुम जाखड़ (15) ने अंडर-17 कबड्डी वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खंड और जिलास्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ कुसुम अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। करीब तीन वर्षों से नियमित अभ्यास कर रही कुसुम ने मेहनत और लगन से खेल के क्षेत्र में पहचान बनाई है।
विज्ञापन

कुसुम को कबड्डी की प्रेरणा उनके पिता प्रहलाद जाखड़ से मिली। वह गांव के बच्चों को कबड्डी का प्रशिक्षण देते हैं। पिता को बच्चों को खेल सिखाते देखकर कुसुम की भी कबड्डी में रुचि बढ़ी और उन्होंने नियमित अभ्यास शुरू कर दिया। पिता के मार्गदर्शन में उन्होंने खेल की बारीकियां सीखीं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया।
कुसुम राजकीय उच्च विद्यालय चंद्रावल में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ वह कबड्डी के अभ्यास के लिए नियमित समय निकालती हैं। स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में भी उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है। खंड और जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने के बाद उनके परिवार के साथ गांव और विद्यालय में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कुसुम ने बताया कि उसका लक्ष्य कबड्डी खेल के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल कर माता-पिता, गांव और विद्यालय का नाम रोशन करना है। इसी लक्ष्य के साथ वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं।

खिलाड़ी कुसुम जाखड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें