फतेहाबाद के एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों को संबोधित करते वक्ता
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वीरवार को रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समुदाय में एचआईवी से बचाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इससे संबंधित भ्रांतियों को दूर करना था।
इस दौरान रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित चार प्रतियोगिताओं रंगोली, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी और भाषण प्रतियोगिता से हुई। पोस्टर मेकिंग में बीएड कॉलेज से कुमकुम ने बाजी मारी। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने एचआईवी से संबंधित महत्वपूर्ण संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे डॉ. भरत भूषण, डॉ. सुनीता सोखी व डॉ. मदन लाल वर्मा ने विद्यार्थियों को एचआईवी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज प्राचार्या डॉ. जनक रानी व क्लब इंचार्ज पुनीत कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता के यह रहे परिणाम : पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएड कॉलेज की कुमकुम ने प्रथम, महिला कॉलेज भोडिया खेड़ा की पायल ने द्वितीय और बीएड कॉलेज की हरजीत ने तृतीय स्थान पाया।
मेहंदी प्रतियोगिता में बीएड कॉलेज से सोनिया, कुमकुम और जशनप्रीत कौर ने बाजी मारी। रंगोली प्रतियोगिता में एमएम पीजी कॉलेज से नमन ने प्रथम, बीएड कॉलेज से पूजा व सिमरन ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलीका टीम ने तृतीय स्थान पाया।
भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम, एमएम पीजी कॉलेज से आदित्य ने द्वितीय और बीएड कॉलेज से राहुल ने तृतीय स्थान पाया।